SSB Constable Tradesman Recruitment 2026: एक सरकारी भर्ती है, जिसे Sashastra Seema Bal निकालता है। इस भर्ती के जरिए देशभर के लड़के-लड़कियों को अलग-अलग काम में नौकरी करने का मौका मिलता है। जैसे Cook, Washerman, Barber, Safai Karamchari, Tailor आदि पद होते हैं। अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छा मौका है।
इस नौकरी में आपको देश की सेवा करने का मौका मिलता है और साथ ही आपका आने वाला कल और भी सुरक्षित रहता है। इस भर्ती में चयन कई स्टेप में होता है जैसे Physical Test, Written Test, Trade Test and Medical Test। इसलिए हर Candidates को इन सभी की अच्छी तैयारी करनी चाहिए।
इस नौकरी की खास बात यह है कि इसमें ज्यादा पढ़ाई की जरूरत नहीं होती, बल्कि आपकी मेहनत, काम करने की स्किल और फिटनेस ज्यादा देखी जाती है। अगर आप मेहनत करते हैं और फिट रहते हैं, तो इस नौकरी को पाना आसान हो सकता है।
SSB Constable Tradesman क्या है?
SSB का पूरा नाम Sashastra Seema Bal होता है। यह भारत की एक फोर्स है जो देश की सीमाओं की Secure करती है। आसान भाषा में समझें तो SSB के जवान बॉर्डर पर तैनात रहते हैं और देश को सुरक्षित रखते हैं। यह बल खासकर भारत-नेपाल और भारत-भूटान बॉर्डर पर काम करता है। इसके अलावा जब देश में कोई परेशानी आती है, जैसे बाढ़, भूकंप या चुनाव, तब भी SSB के जवान मदद करते हैं।
SSB में नौकरी करना बहुत गर्व की बात होती है, क्योंकि इसमें आपको देश की सेवा करने का मौका मिलता है। यहां काम करने वाले जवान कठिन हालात में भी अपनी Duty पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। इस नौकरी में आपको ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिससे आप मजबूत, फिट और Disciplined बनते हैं। इसलिए SSB की नौकरी एक अच्छी और Respectable सरकारी नौकरी मानी जाती है।
| Check Short Notice | Click Here |
| SSB Official Website | Click Here |
SSB Recruitment 2026 Important Dates
SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 के लिए कुछ जरूरी तारीखें नीचे दी गई हैं, जिन्हें ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। आवेदन शुरू होने की दिन 21 मार्च 2026 है। आवेदन की आख़िरी दिन 20 अप्रैल 2026 फीस जमा करने की आख़िरी दिन 20 अप्रैल 2026 और परीक्षा का दिन जल्द जल्द बताई जाएगी।
एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी होगा और रिजल्ट बाद में बता दिया जायेगा Candidates को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन कर दें। अक्सर आखिरी समय में वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिससे परेशानी हो सकती है। इसलिए बेहतर यही है कि आप जल्दी फॉर्म भरें और अपनी तैयारी शुरू कर दें।
कुल पद और ट्रेड्स की पूरी जानकारी
इस भर्ती में कुल 827 पद निकाले गए हैं, जो अलग-अलग Trades में बांटे गए हैं। इनमें कई मेन पद शामिल किये गये हैं जैसे- Cook, Washerman, Barber, Tailor, Cleaner, Gardener, Cobbler ये सभी इसके अंदर आते है। हर ट्रेड के लिए अलग-अलग सीटें होती हैं और ये सीटें कैटेगरी के अनुसार बांटी जाती हैं। अगर आपके पास किसी ट्रेड का अनुभव है, तो यह आपके लिए और भी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर आपके पास अनुभव नहीं है, तब भी आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 Application Fee Details
SSB Tradesman भर्ती में आवेदन शुल्क बहुत कम रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा Candidates आवेदन कर सकें। General / OBC / EWS वाले का 100 रूपये और SC / ST / सभी महिला Candidates के लिये कोई फीस नहीं ली जाएगी।
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग। जो Candidates Reserved Category से आते हैं या महिला हैं, उन्हें आवेदन फ़ीस नहीं देना होता है। फॉर्म भरते समय फीस का भुगतान सही तरीके से करें और उसकी रसीद जरूर सेव करके रखें।
SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 Age Limit Details
SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 भर्ती के लिए आयु सीमा SSB के नियमों के अनुसार तय की गई है। कम से कम उम्र 18 वर्ष ज्यादा से ज्यादा 23 से 27 साल पोस्ट के अनुसार होना चाहिए। Reserved Category के Candidates को आयु में छूट दी जाती है। SC/ST 5 साल की छूट और OBC 3 साल की छूट उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाती है। अगर आपकी उम्र इस सीमा के अंदर है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
SSB Recruitment 2026 Qualification Details
SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 भर्ती के लिए बस 10वीं पास होना जरूरी है। मतलब अगर आपने 10th कर ली है, तो आप आराम से इस फॉर्म को भर सकते हैं। कुछ खास ट्रेड्स में ITI का सर्टिफिकेट या उस काम का थोड़ा अनुभव भी मांगा जा सकता है, लेकिन हर पोस्ट के लिए जरूरी नहीं होता।
अगर आपके पास कोई काम करने की स्किल है, जैसे सिलाई, खाना बनाना, बाल काटना या कोई और काम, तो यह नौकरी आपके लिए बढ़िया मौका है। इस भर्ती की अच्छी बात यह है कि इसमें ज्यादा पढ़ाई नहीं देखी जाती, बल्कि आपकी मेहनत और काम करने की क्षमता ज्यादा मायने रखती है। इसलिए जो लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, वो भी इसमें आवेदन कर सकते हैं और आसानी से सरकारी नौकरी पाने का मौका ले सकते हैं।
SSB Tradesman Salary
SSB Constable Tradesman की सैलरी काफी आकर्षक होती है, जो युवाओं को इस नौकरी की तरफ खींचती है। इस पद पर चयन होने के बाद Candidates को Level-3 Pay Scale के तहत 21700 से 69100 तक की सैलरी मिलती है। इसके अलावा सरकार की तरफ से कई तरह के भत्ते भी दिए जाते हैं, जैसे DA, HRA, मेडिकल सुविधा और यात्रा भत्ता।
इन सभी भत्तों को मिलाकर Candidates की इन-हैंड सैलरी लगभग 30000 से 40000 तक पहुंच जाती है। समय के साथ प्रमोशन और अनुभव बढ़ने पर सैलरी भी बढ़ती जाती है। सरकारी नौकरी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें जॉब सिक्योरिटी मिलती है और रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा भी दी जाती है। इसलिए SSB Tradesman की नौकरी एक सुरक्षित और सम्मानजनक करियर विकल्प मानी जाती है।
SSB Head Constable Physical Test Details
SSB भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट बहुत ही जरुरी स्टेप्स होता है, जिसे पास करना हर Candidates के लिए जरूरी होता है। अगर आप फिजिकली फिट नहीं हैं, तो आगे के चरण में नहीं जा पाएंगे। पुरुष Candidates के लिए 1.6 किलोमीटर की दौड़ होती है, साथ ही उनकी ऊंचाई लगभग 170 सेमी और छाती 80 से 85 सेमी होनी चाहिए। वहीं महिला Candidates के लिए 800 मीटर दौड़ और लगभग 157 सेमी ऊंचाई तय की गई है।
इसके अलावा कुछ अन्य फिजिकल टेस्ट जैसे लंबी कूद और ऊंची कूद भी कराई जा सकती है। फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए आपको रोजाना दौड़, व्यायाम और फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप बकायदा अभ्यास करते हैं और अपनी डाइट सही रखते हैं, तो यह टेस्ट आसानी से पास किया जा सकता है।
SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 Selection Process
SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 भर्ती का Selection Process कई स्टेप्स में होता है। इस भर्ती में नौकरी पाने के लिए हर उम्मीदवार को सभी Stages को पास करना जरूरी होता है, तभी उसका फाइनल चयन होता है। सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होता है, जिसमें आपकी दौड़, ऊंचाई और फिटनेस चेक की जाती है। अगर आप फिजिकल में पास हो जाते हैं, तो आपको अगले चरण के लिए बुलाया जाता है।
इसके बाद लिखित परीक्षा होती है, जिसमें GK, गणित और रीजनिंग से आसान सवाल पूछे जाते हैं। इस पेपर को पास करना जरूरी होता है। लिखित परीक्षा के बाद ट्रेड टेस्ट लिया जाता है। इसमें आपके काम करने की स्किल देखी जाती है, जैसे आप अपने ट्रेड में कितने अच्छे हैं। अंत में मेडिकल टेस्ट होता है, जिसमें आपकी हेल्थ चेक की जाती है कि आप पूरी तरह फिट हैं या नहीं। अगर आप इन सभी Stages को पास कर लेते हैं, तो आपका चयन SSB Constable Tradesman के पद पर हो जाता है।
SSB Recruitment 2026 Online Apply कैसे करें?
SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको SSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाकर Recruitment सेक्शन में जाएं और SSB Tradesman 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, पता आदि भरें।
फिर अपने जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। इसके बाद आवेदन फ़ीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें। सभी जानकारी सही भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। ध्यान रखें कि फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो, क्योंकि बाद में सुधार का मौका नहीं मिलता।
Important Documents
SSB भर्ती का फॉर्म भरते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिन्हें पहले से तैयार रखना चाहिए। इनमें सबसे पहले आधार कार्ड जरूरी होता है, जो आपकी पहचान के लिए इस्तेमाल होता है। इसके अलावा 10वीं की मार्कशीट भी जरूरी है, जिससे आपकी शैक्षिक योग्यता साबित होती है।
पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर भी अपलोड करना होता है, इसलिए इन्हें सही साइज और फॉर्मेट में रखें। अगर आप आरक्षित वर्ग से आते हैं, तो जाति प्रमाण पत्र भी जरूरी होता है। सभी दस्तावेज साफ और स्पष्ट होने चाहिए, ताकि वेरिफिकेशन के समय कोई समस्या न आए। गलत या अधूरे दस्तावेज देने पर आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है।
Read Also- Navodaya Vidyalaya Result 2026: आपका इंतजार खत्म, रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
SSB Recruitment 2026 की तैयारी कैसे करें?
SSB Constable Tradesman भर्ती की तैयारी के लिए आपको पढ़ाई और फिजिकल फिटनेस दोनों पर ध्यान देना होगा। सही रणनीति के साथ तैयारी करने से सफलता के Chances बढ़ जाते हैं। सबसे पहले रोजाना कम से कम 1 से 2 घंटे पढ़ाई करें। सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, गणित और रीजनिंग पर फोकस करें।
इसके साथ-साथ रोजाना दौड़ और एक्सरसाइज भी करें, क्योंकि फिजिकल टेस्ट बहुत जरुरी होता है। आप पिछले साल के पेपर और मॉक टेस्ट भी हल करें, जिससे परीक्षा का पैटर्न समझ में आएगा। अगर आप नियमित मेहनत करते हैं और समय का सही उपयोग करते हैं, तो इस भर्ती में सफलता जरूर मिलेगी।
एडमिट कार्ड और रिजल्ट
SSB Constable Tradesman भर्ती का एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। Candidates अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र की जानकारी दी होती है, इसलिए इसे ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
परीक्षा देने के बाद रिजल्ट भी SSB की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाता है। रिजल्ट में चयनित Candidates की लिस्ट दी जाती है, जिन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है। इसलिए Candidates को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि कोई जरूरी अपडेट मिस न हो।
SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 के लिए योग्यता क्या है?
इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। कुछ ट्रेड्स के लिए ITI या संबंधित काम का अनुभव मांगा जा सकता है। अगर आपके पास कोई स्किल है, तो आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। यह भर्ती खासकर उन लोगों के लिए है जो कम पढ़े-लिखे हैं लेकिन काम में अच्छे हैं।
SSB Tradesman की सैलरी कितनी होती है?
SSB Constable Tradesman की सैलरी 21700 से 69100 Level-3 Pay Scale के बीच होती है। इसके अलावा DA, HRA, मेडिकल और अन्य भत्ते भी मिलते हैं। इन सभी को मिलाकर इन-हैंड सैलरी लगभग 30000 से 40000 तक हो सकती है। समय के साथ प्रमोशन मिलने पर सैलरी भी बढ़ती जाती है।
SSB Constable Tradesman का Selection Process क्या है?
इस भर्ती में सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होता है, जिसमें फिटनेस चेक की जाती है। इसके बाद लिखित परीक्षा होती है, जिसमें GK, गणित और रीजनिंग के सवाल आते हैं। फिर ट्रेड टेस्ट लिया जाता है, जिसमें आपकी स्किल देखी जाती है। अंत में मेडिकल टेस्ट होता है और सभी चरण पास करने पर फाइनल सिलेक्शन होता है।
Conclusion
SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इस भर्ती में कम पढ़ाई के साथ अच्छी सैलरी और जॉब सिक्योरिटी मिलती है। अगर आप फिजिकल फिटनेस और अपनी स्किल पर ध्यान देते हैं, तो सिलेक्शन आसान हो सकता है। समय पर फॉर्म भरना और सही तैयारी करना सफलता की कुंजी है। इसलिए बिना देरी किए आवेदन करें और अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें।