Delhi Police Syllabus 2026 पूरा सिलेबस, Exam Pattern और PDF Download

Delhi Police Syllabus 2026: एक Official syllabus होता है जो यह बताता है कि पेपर में किन-किन सब्जेक्ट और टॉपिक्स से सवाल पूछे जाएंगे। अगर आप Delhi Police Constable या Head Constable बनने का

By: Pooja

Published on: April 14, 2026

Delhi Police Syllabus 2026: एक Official syllabus होता है जो यह बताता है कि पेपर में किन-किन सब्जेक्ट और टॉपिक्स से सवाल पूछे जाएंगे। अगर आप Delhi Police Constable या Head Constable बनने का सपना देख रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इस सिलेबस को समझना बहुत जरूरी है। बिना सिलेबस के पढ़ाई करने से समय बर्बाद होता है और सही दिशा नहीं मिलती।

इस परीक्षा में खास तौर से चार सब्जेक्ट शामिल होते है Reasoning, General Knowledge, Maths और Computer। ये Exam SSC के माध्यम से तयारी की जाती है, इसलिए इसका स्तर और पैटर्न SSC के अन्य exams जैसा ही होता है।

सिलेबस को समझकर पढ़ाई करने से आपको यह पता चलता है कि कौन-सा सब्जेक्ट कितना जरुरी है और किस टॉपिक पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इससे आपकी तैयारी सलीके से और मजबूत बनती है। अगर आप सही strategy के साथ सिलेबस के अनुसार तैयारी करते हैं, तो Delhi Police में चयन पाना काफी आसान हो सकता है।

Delhi Police Syllabus 2026 Exam Pattern

Delhi Police Exam Pattern को समझना उतना ही जरूरी है जितना सिलेबस को जानना। यह Exam Computer Based Test के रूप में तैयारी की जाती है जिसमें सभी प्रश्न objective type के होते हैं। कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और हर प्रश्न 1 नंबर का होता है।

Exam के लिए कुल समय 90 मिनट दिया जाता है। इस Exam में negative marking भी होती है, जिसमें हर गलत उत्तर पर 0.25 नंबर काटे जाते हैं। इसलिए आपको हर प्रश्न सोच-समझकर करना चाहिए। सब्जेक्ट के जरिये प्रश्नों का बटवारा इस तरह है Reasoning से 25 प्रश्न, General Knowledge से 50 प्रश्न, Maths से 15 प्रश्न और Computer से 10 प्रश्न पूछे जाते हैं।

इसमें सबसे ज्यादा ध्यान GK पर देना चाहिए क्योंकि उसमें सबसे अधिक प्रश्न आते हैं। Head Constable Exam में भी यही पैटर्न होता है, लेकिन उसमें computer और typing की जरूरत थोड़ा ज्यादा होता है। अगर आप exam pattern को अच्छे से समझ लेते हैं, तो आप अपनी तैयारी सही दिशा में कर सकते हैं।

Delhi Police Syllabus Topic Wise

Delhi Police की तैयारी करते समय topic wise syllabus को समझना बहुत जरूरी होता है। इससे आपको यह पता चलता है कि आपको किस सब्जेक्ट में कौन-कौन से टॉपिक्स पढ़ने हैं और किस पर ज्यादा मेहनत करनी है। इस Exam में चार मुख्य सब्जेक्ट होते हैं Reasoning, General Knowledge, Maths और Computer। हर सब्जेक्ट का अपना अलग importance होता है और हर सब्जेक्ट के लिए अलग strategy अपनानी पड़ती है।

Reasoning में ज्यादा से ज्यादा practice करने की जरूरत होती है, जबकि GK में रोजाना पढ़ाई और revision जरूरी होता है। Maths में formula और calculation पर ध्यान देना होता है, और Computer में basic knowledge होना जरूरी है।

अगर आप syllabus को छोटे-छोटे टॉपिक्स में बांटकर पढ़ते हैं, तो आपकी तैयारी आसान हो जाती है। इससे आप अपनी कमजोरियों को पहचान सकते हैं और उन्हें सुधार सकते हैं। इसलिए हमेशा topic wise syllabus के अनुसार ही तैयारी करें, इससे exam में अच्छे नंबर लाने के chances बढ़ जाते हैं।

Delhi Police Reasoning Syllabus 2026

Reasoning section आपकी सोचने की Capacity और logical ability को जांचता है। इस सेक्शन में ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो आपकी समझ और दिमागी Capacity को परखते हैं। इसमें मुख्य रूप से

  • Analogies
  • Coding-Decoding
  • Number Series
  • Alphabet Series
  • Blood Relation
  • Direction Test
  • Venn Diagram
  • Syllogism
  • Puzzle
  • Seating Arrangement

जैसे टॉपिक्स शामिल होते हैं। Reasoning में सफलता पाने के लिए रोजाना practice करना बहुत जरूरी है। जितना ज्यादा आप सवाल हल करेंगे, उतनी ही आपकी speed और accuracy बढ़ेगी। इस सेक्शन में सवाल थोड़े tricky होते हैं, इसलिए शुरुआत में समय लग सकता है, लेकिन practice से आप इसे आसान बना सकते हैं।

अगर आप पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और mock test solve करते हैं, तो आपको exam का pattern समझ में आ जाएगा और आपकी तैयारी और बेहतर हो जाएगी। यह section scoring होता है, इसलिए अगर आपने सही तैयारी की है, तो इसमें अच्छे नंबर आसानी से ला सकते हैं।

Delhi Police GK Syllabus

General Knowledge Delhi Police Exam का सबसे importance हिस्सा होता है क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं। इस सेक्शन में आपके सामान्य ज्ञान और awareness को जांचा जाता है। इसमें 

  • History
  • Geography
  • Constitution
  • Economy
  • Science
  • Current Affairs
  • Sports
  • Awards and Books of India

जैसे सब्जेक्ट शामिल होते हैं। GK की तैयारी के लिए आपको रोजाना पढ़ाई करनी होती है और साथ ही नियमित revision भी करना होता है। खासकर करंट अफेयर्स के लिए आपको पिछले 6 महीने की खबरों पर ध्यान देना चाहिए। इस सेक्शन में याद रखने की Capacity बहुत importance होती है।

इसलिए छोटे-छोटे नोट्स बनाकर पढ़ाई करना ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आपका GK मजबूत है, तो आप इस सेक्शन में आसानी से अच्छे नंबर ला सकते हैं और अपनी overall rank को improve कर सकते हैं।

Delhi Police Maths Syllabus

Maths section आपकी गणना करने की Capacity को जांचता है। इस सेक्शन में आसान और मध्यम स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें

  • Number System
  • Percentage
  • Ratio & Proportion
  • Profit & Loss
  • Time & Work
  • Time Speed Distance
  • Simple Interest
  • Compound Interest
  • Average और Mensuration

जैसे टॉपिक्स शामिल होते हैं। Maths में अच्छे नंबर लाने के लिए आपको formula अच्छी तरह याद होने चाहिए और रोज practice करनी चाहिए। शुरुआत में सवाल हल करने में समय लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे आपकी speed बढ़ जाती है। Exam में पहले आसान सवाल हल करें, इससे आपका Self-confidence बढ़ेगा और समय भी बचेगा। अगर आप रोजाना practice करते हैं, तो Maths section में अच्छे नंबर लाना आसान हो जाता है।

Read Also- UP Board 2026 Ka Result Kab Aayega? Class 10 Result Date, Latest Update

Delhi Police Computer Syllabus 2026

Computer section आज के समय में बहुत importance हो गया है, खासकर Head Constable के लिए। इस सेक्शन में basic computer knowledge से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इसमें

  • Computer Basics
  • MS Word
  • MS Excel
  • PowerPoint
  • Internet
  • Email
  • Hardware
  • Software
  • Operating System
  • Cyber Security

जैसे टॉपिक्स शामिल होते हैं। Computer section की तैयारी के लिए आपको basic concepts clear होने चाहिए। अगर आपने computer का basic ज्ञान पहले से लिया हुआ है, तो यह section आपके लिए आसान हो सकता है। इसमें ज्यादा कठिन सवाल नहीं आते, इसलिए थोड़ी सी तैयारी से आप इसमें अच्छे नंबर ला सकते हैं।

Delhi Police Head Constable Syllabus 2026

Delhi Police Head Constable के syllabus में बाकी subjects के साथ Computer और Typing का भी importance रोल होता है। इसमें

  • General Awareness
  • Reasoning
  • Maths
  • Computer

जैसे सब्जेक्ट शामिल होते हैं। इसके अलावा typing test भी लिया जाता है, जिसमें आपकी typing speed और accuracy को जांचा जाता है। अगर आप Head Constable की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको computer और typing पर ज्यादातर ध्यान देना चाहिए। Regular practice से आप typing speed को improve कर सकते हैं और exam में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

Delhi Police Syllabus PDF Download 2026

बहुत से छात्र Delhi Police Syllabus PDF Download करना चाहते हैं ताकि वे offline पढ़ाई कर सकें। आप SSC की official website से syllabus PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। PDF के कई फायदे होते हैं, जैसे कि आप इसे कभी भी पढ़ सकते हैं, नोट्स बना सकते हैं और बार-बार revise कर सकते हैं। हमेशा official source से ही PDF डाउनलोड करें ताकि आपको सही जानकारी मिले।

Delhi Police Preparation Tips 2026

  • अगर आप Delhi Police exam पास करना चाहते हैं, तो आपको सही strategy अपनानी होगी।
  • सबसे पहले एक daily study plan बनाएं और उसे follow करें।
  • रोजाना mock test दें और previous year papers solve करें।
  • GK और reasoning पर ज्यादा ध्यान दें क्योंकि ये scoring subjects होते हैं।
  • कमजोर सब्जेक्ट को पहचानें और उन पर ज्यादा मेहनत करें।
  • अगर आप Regular पढ़ाई और practice करते हैं, तो सफलता जरूर मिलेगी।

Conclusion

Delhi Police Syllabus 2026 को समझना आपकी तैयारी का सबसे पहला और importance कदम है। अगर आप सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करते हैं और रोज practice करते हैं, तो आप इस Exam को आसानी से पास कर सकते हैं। सही दिशा में मेहनत और निरंतर अभ्यास से सफलता जरूर मिलती है।

Leave a Comment