IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Apply, Eligibility, Salary, Exam Pattern

IDBI Bank JAM Recruitment 2026: अगर आप लोग Banking Sector में नौकरी पाना चाहते हैं तो यह Recruitment आप सभी के लिए है इसमें आपको एक बेहतरीन मौका दिया जा रहा है इस आर्टिकल

By: Pooja

Published on: March 20, 2026

IDBI Bank JAM Recruitment 2026: अगर आप लोग Banking Sector में नौकरी पाना चाहते हैं तो यह Recruitment आप सभी के लिए है इसमें आपको एक बेहतरीन मौका दिया जा रहा है इस आर्टिकल में आपको हर छोटी सी छोटी चीज डिटेल में बताई जाएगी ताकि आपको कहीं और जाने की जरूरत ना पड़े और यहीं पर आपको सारी जानकारी मिल जाए यह तैयारी आप सभी के लिए आपके आने वाले Future को और भी बेहतर बना सकते हैं

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 क्या है?

IDBI Bank हर साल नौजवान के लिए बैंक में नौकरी पाने का अच्छा मौका देता है। 2026 में भी आप सभी के लिए बैंक ने Junior Assistant Manager और Assistant Manager के पदों पर भर्ती निकाली है। इस बार आप सभी के लिए 1300 Post दिए गए हैं जो की काफी बड़ा मौका है यह मकान लोगों के लिए है जो बैंकिंग में अपना एक बेहतरीन करियर बनाना चाहते हैं।

JAM और AM दोनों ही एक ऑफिसर लेवल की नौकरी होती है। इसमें आपको बैंक के अंदर Customers से बात करना, उनका अकाउंट संभालना, लोन से जुड़ा काम देखना और रोज़ के बैंकिंग काम करना होता है। यह नौकरी आप सभी के लिए पूरी तरीके से Safe होता है और इसमें आगे बढ़ने के भी अच्छे मौके मिलते हैं।

इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में Freshers भी आवेदन कर सकते हैं। यानी अगर आप अभी जल्दी में ही ग्रेजुएशन कंप्लीट कर चुके हैं तो यह भी आप इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं। Banking Sector में एक स्थाई नौकरी और सुरक्षित नौकरी के लिए एक अच्छी नौकरी मानी जाती है।

Apply Online Junior Assistant Manager | Assistant Manager
Check Short NoticeClick Here
Official NotificationJAM | Assistant Manager
Official WebsiteClick Here

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 का Important Dates

इस भर्ती में फॉर्म भरने से पहले जरूरी तारीखें जान लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर आप एक भी सही तारीख मिस कर देते हैं तो आपके हाथों से एक बेहतरीन मौका निकल सकता है। IDBI Bank JAM Recruitment 2026 के लिए आवेदन 08 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं।

फॉर्म भरने की Last Date 19 मार्च 2026 है, यानी आपके पास ज्यादा समय नहीं है। इसलिए जितना जल्दी हो सके फॉर्म भर दें। फीस जमा करने की Last Date भी 19 मार्च 2026 ही रखी गई है, इसलिए फॉर्म भरने के बाद फीस देना बिल्कुल ना भूलें।

परीक्षा की दिन अभी तय नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इसकी जानकारी वेबसाइट पर आ जाएगी। Admit Card Exam से कुछ दिन पहले जारी होगा, जिसे आप Online Download कर पाएंगे। रिजल्ट भी पेपर के बाद कुछ समय में जारी कर दिया जाएगा। इसलिए बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि कोई भी जरूरी अपडेट आपसे छूट ना जाए।

कुल पदों की जानकारी

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 में कुल 1300 पद निकाले गए हैं, जो काफी बड़ी भर्ती मानी जाती है। आसान भाषा में समझें तो जितनी ज्यादा सीटें होती हैं, उतना ही चयन होने का मौका बढ़ जाता है। इन पदों को JAM और AM में बांटा गया है। सीधी बात यह है कि जब वैकेंसी ज्यादा होती है, तो Competition थोड़ा आसान हो जाता है और Cutoff भी ज्यादा हाई नहीं जाता।

इसलिए अगर आपकी तैयारी बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है, फिर भी आपके पास सेलेक्शन का अच्छा मौका रहता है। इस नौकरी में सेलेक्ट होने के बाद आपकी पोस्टिंग भारत के किसी भी राज्य में हो सकती है। इसका मतलब यह है कि आपको इस नौकरी के लिए अपने शहर से बाहर भेजना पड़ता है, तो इसके लिए पहले से तैयार रहना चाहिए।

बैंक की नौकरी को लोग इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इसमें जॉब सिक्योरिटी होती है, यानी नौकरी जल्दी जाने का डर नहीं रहता। साथ ही सैलरी और भविष्य दोनों सुरक्षित रहते हैं। इसलिए यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो एक स्थिर और अच्छी नौकरी चाहते हैं।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए आपको आवेदन फीस देनी पड़ती है। अगर आप General, OBC या EWS कैटेगरी से हैं, तो आपको 1050 फीस देनी होगी। वहीं अगर आप SC, ST या PWD कैटेगरी से आते हैं, तो आपके लिए फीस सिर्फ 250 रखी गई है। फीस जमा करने का तरीका भी आसान है। आप Debit Card, Credit Card, Net Banking या IDBI Bank के ऑनलाइन पोर्टल से पेमेंट कर सकते हैं।

कुछ मामलों में चालान के जरिए भी पैसे जमा करने का ऑप्शन मिल सकता है। एक जरूरी बात ध्यान रखें कि एक बार आपने फीस जमा कर दी, तो वो वापस नहीं मिलेगी। इसलिए फॉर्म भरते समय कोई गलती न करें। अगर आपने गलत जानकारी भर दी और आपका फॉर्म रिजेक्ट हो गया, तो आपकी फीस भी चली जाएगी। इसलिए आराम से और ध्यान से फॉर्म भरें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।

IDBI Bank JAM में Age Limit

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 में फॉर्म भरने के लिए उम्र की एक तय सीमा रखी गई है, जिसे ध्यान से समझना बहुत जरूरी है। सबसे पहले अगर आप JAM के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपकी उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं अगर आप AM पोस्ट के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपकी उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।

यह उम्र 01 मार्च 2026 के हिसाब से मानी जाएगी। मतलब उस तारीख को आपकी उम्र कितनी है, उसी के आधार पर तय होगा कि आप योग्य हैं या नहीं। अब बात करें Age Relaxation की, तो सरकार के नियमों के अनुसार Reserved Category के Candidates को उम्र में छूट मिलती है। जैसे SC/ST वालों को 5 साल और OBC वालों को 3 साल की छूट दी जाती है।

साफ-साफ शब्दों में बताएं तो आपकी उम्र तय सीमा के अंदर है या छूट मिलाकर आती है, तो आप फॉर्म भर सकते हैं। लेकिन अगर उम्र ज्यादा हो गई, तो आपका फॉर्म Accept नहीं किया जाएगा, इसलिए पहले अपनी उम्र अच्छे से चेक कर लें।

IDBI Bank JAM Eligibility Criteria

इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने के लिए आपका किसी भी मंजूरी मिली है प्राप्त University से Graduation पास होना जरूरी है। आप किसी भी स्ट्रीम से पढ़ाई किए हों जैसे BA, BSc, BCom, BBA या BTech आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीधी और आसन भाषा में समझें तो Arts, Science या Commerce किसी भी background के छात्र इस फॉर्म को भर सकते हैं। यहां स्ट्रीम का ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, बस आपका ग्रेजुएशन पूरा होना चाहिए।

कभी-कभी बैंक कुछ Minimum marks भी मांग सकता है, इसलिए फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन एक बार ध्यान से जरूर देख लें ताकि बाद में कोई समस्या ना हो। अगर आप अभी फाइनल ईयर में हैं और आपका रिजल्ट नहीं आया है, तो पहले यह जरूर चेक करें कि आप आवेदन के समय योग्य माने जाएंगे या नहीं। कई बार रिजल्ट आने से पहले फॉर्म भरने की अनुमति नहीं होती, इसलिए यह बात पहले से साफ कर लेना जरूरी है।

IDBI Bank JAM में Selection Process

इस भर्ती में सिलेक्शन 3 आसान स्टेप में होता है, जिसे आप आसानी से समझ सकते हैं। सबसे पहले Online Exam होता है। यह कंप्यूटर पर होने वाली परीक्षा होती है, जिसमें आपकी पढ़ाई और समझ को चेक किया जाता है। इसमें Reasoning, Maths, English और General Knowledge जैसे सवाल आते हैं। अगर आप इस परीक्षा को अच्छे नंबर से पास कर लेते हैं, तो आप अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर जाते हैं।

दूसरा स्टेप होता है Interview। इसमें आपसे आमने-सामने बात की जाती है। यहां पर यह देखा जाता है कि आप कैसे बोलते हैं, आपका व्यवहार कैसा है और आपको बैंकिंग के बारे में कितनी जानकारी है। आपको घबराने की जरूरत नहीं है, बस आत्मविश्वास के साथ जवाब देना होता है।

तीसरा और आखिरी स्टेप होता है Document Verification। इसमें आपके सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे मार्कशीट, आधार कार्ड आदि चेक किए जाते हैं। अगर आप ये तीनों स्टेप सही से पास कर लेते हैं, तो आपकी नौकरी पक्की हो जाती है।

IDBI Bank JAM Exam Pattern

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 की परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें Objective प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और समय लगभग 2 घंटे का होगा। हर प्रश्न के लिए अंक निर्धारित होंगे और गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग भी हो सकती है। परीक्षा में चार मुख्य विषय होंगे Reasoning, Quantitative Aptitude, English और General Awareness। हर सेक्शन से प्रश्न पूछे जाएंगे, इसलिए सभी विषयों की अच्छी तैयारी करना जरूरी है।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 Syllabus

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 का सिलेबस चार हिस्सों में बंटा होता है, और हर एक को अच्छे से पढ़ना बहुत जरूरी है। अगर आप एक भी सेक्शन को हल्के में लेते हैं, तो आपका स्कोर कम हो सकता है। सबसे पहले Reasoning की बात करें तो इसमें दिमाग लगाने वाले सवाल आते हैं जैसे Puzzle, Seating Arrangement, Coding-Decoding, Blood Relation और Syllogism। इस सेक्शन में आपको समझदारी से सवाल हल करने होते हैं, इसमें ज्यादा रटने की जरूरत नहीं होती, बस प्रैक्टिस जरूरी है।

अब Maths में Quantitative Aptitude की बात करें तो इसमें Percentage, Profit & Loss, Time & Work, Simple Interest और Data Interpretation जैसे टॉपिक आते हैं। इसमें आपको जल्दी और सही Calculation करनी होती है, इसलिए रोज थोड़ा-थोड़ा Practice करना जरूरी है।

English सेक्शन में Reading Comprehension, Grammar, Fill in the blanks और Vocabulary से सवाल आते हैं। इसमें आपकी पढ़ने और समझने की क्षमता चेक होती है, इसलिए रोज थोड़ा English पढ़ना फायदेमंद रहेगा। सबसे जरुरी है General Awareness, इसमें Current Affairs, Banking और खासकर Insurance से जुड़े सवाल आते हैं। Insurance में Life Insurance, General Insurance और IRDAI के नियम पूछे जाते हैं। इस भाग को अच्छे से पढ़ने से आपके नंबर जल्दी बढ़ सकते हैं, इसलिए इसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।

Salary Details

IDBI Bank में JAM और AM की नौकरी की सैलरी अच्छी मानी जाती है। शुरुआत में आपको करीब 30000 से 50000 तक हर महीने मिलते हैं। यह रकम आपकी Post और तजुर्बा के हिसाब से आगे चलकर बढ़ती रहती है। सिर्फ सैलरी ही नहीं, इसके साथ कई तरह के Extra पैसे भी मिलते हैं, जैसे DA, HRA, Travel Allowance और इलाज की Facility भी मिल जाती है। इन सबको जोड़कर आपकी कुल कमाई और ज्यादा हो जाती है।

बैंक की नौकरी की एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें Job Security होती है, यानी नौकरी जाने का डर बहुत कम रहता है। साथ ही, समय-समय पर प्रमोशन भी मिलता है, जिससे आपकी पोस्ट और सैलरी दोनों बढ़ती रहती हैं। इसके अलावा आपको Provident Fund, Gratuity और Retirement के बाद भी पैसे मिलने जैसे फायदे मिलते हैं। इसलिए बैंक की नौकरी को Safe और लंबे समय के लिए अच्छा career माना जाता है।

Job Profile

JAM और AM पद पर चयन होने के बाद आपको बैंक के कई जरूरी काम संभालने होते हैं। सबसे पहले आपका काम होता है बैंक में आने वाले ग्राहकों से बात करना और उनकी समस्याओं को समझकर उनका समाधान करना। जब कोई ग्राहक बैंक में आता है, तो आपको उसके खाते से जुड़े सवालों का जवाब देना होता है। जैसे उसके खाते में कितना पैसा है, पैसे ट्रांसफर हुए या नहीं, या कोई नई सुविधा कैसे इस्तेमाल करनी है।

इसके अलावा लोन से जुड़ा काम भी आपकी जिम्मेदारी होती है। इसमें आपको ग्राहक के जरूरी कागज़ात चेक करने होते हैं और यह देखना होता है कि वह लोन लेने के योग्य है या नहीं। आपको बैंक का रोज का काम भी संभालना होता है, जैसे पैसे का सही हिसाब रखना, कैश मैनेज करना और सभी रिकॉर्ड ठीक से संभालकर रखना। यह नौकरी जिम्मेदारी वाली होती है, लेकिन इसमें आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है और आगे बढ़ने के अच्छे मौके भी मिलते हैं।

Admit Card

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना Registration Number और Password या Date of Birth डालना होगा।

एडमिट कार्ड में आपकी परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दी होती है। इसके अलावा इसमें आपके नाम, फोटो और जरूरी निर्देश भी होते हैं। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होता है। इसके बिना आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड को समय पर डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट निकाल लें।

Read Also- Agniveer Age Limit 2026 नई उम्र सीमा, योग्यता और पूरी जानकारी आसान भाषा में

Result

  • परीक्षा पूरी होने के बाद IDBI Bank द्वारा रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
  • candidate अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
  • रिजल्ट में आपको आपके प्राप्त अंक, कटऑफ और आपकी चयन स्थिति की जानकारी दी जाएगी।
  • अगर आप परीक्षा पास कर लेते हैं, तो आपको अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • इसलिए रिजल्ट आने के बाद तुरंत अपनी स्थिति चेक करें और आगे की तैयारी शुरू कर दें।

तैयारी कैसे करें

अगर आप इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो सही रणनीति के साथ तैयारी करना बहुत जरूरी है। सबसे पहले आपको एक टाइम टेबल बनाना चाहिए और रोजाना 4-5 घंटे पढ़ाई करनी चाहिए। हर विषय के लिए अलग समय निर्धारित करें और कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दें।

Mock Test देना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे आपको परीक्षा का अनुभव मिलता है और आपकी स्पीड भी बढ़ती है। Previous Year Questions हल करने से आपको परीक्षा का पैटर्न समझ में आता है। इसके अलावा रोजाना Current Affairs पढ़ना भी जरूरी है, खासकर बैंकिंग और Insurance से जुड़े विषयों पर ध्यान दें।

आवेदन कैसे करें

  • IDBI Bank JAM Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। सबसे पहले आपको IDBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां Recruitment सेक्शन में जाकर JAM/AM Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  • फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
  • इसके बाद अपने जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 के लिए वही Candidate आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Graduation पूरा किया हो। Candidate की आयु तय सीमा के अंदर होनी चाहिए। Freshers भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं। किसी खास स्ट्रीम की जरूरत नहीं है, सभी स्ट्रीम के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

IDBI Bank JAM 2026 की सैलरी कितनी होती है?

IDBI Bank JAM और AM पद पर शुरुआती सैलरी लगभग 30000 से 50000 प्रति माह तक होती है। इसके अलावा DA, HRA और मेडिकल जैसे भत्ते भी मिलते हैं। समय के साथ प्रमोशन मिलने पर सैलरी और बढ़ती जाती है। बैंक की नौकरी में Job Security भी अच्छी होती है, इसलिए यह एक Secure Career माना जाता है।

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 की तैयारी कैसे करें?

इस परीक्षा की तैयारी के लिए रोजाना 4 से 5 घंटे पढ़ाई करना जरूरी है। Reasoning, Maths, English और General Awareness पर बराबर ध्यान दें। Mock Test और Previous Year Questions हल करना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही रोज Current Affairs पढ़ें, खासकर Banking और Insurance से जुड़े टॉपिक। सही Strategy और Practice से आप आसानी से इस परीक्षा को पास कर सकते हैं।

Conclusion

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के लिए एक शानदार अवसर है। इसमें अच्छी सैलरी, सुरक्षित नौकरी और आगे बढ़ने के मौके मिलते हैं। अगर आप सही तरीके से तैयारी करते हैं और समय पर आवेदन करते हैं, तो इस भर्ती में सफलता हासिल करना बिल्कुल संभव है। इसलिए आज से ही तैयारी शुरू करें और अपने सपनों को पूरा करें।

Leave a Comment