Railway RRB ALP Recruitment 2026: 11127 पदों पर भर्ती, Apply Date, Age Limit, Fee और पूरी जानकारी

Railway RRB ALP Recruitment 2026 भारतीय रेलवे की एक बड़ी भर्ती है। इस भर्ती के जरिए रेलवे में Assistant Loco Pilot के पदों पर उम्मीदवारों की नौकरी लगाई जाती है। हर साल लाखों लोग

By: Pooja

Published on: March 17, 2026

Railway RRB ALP Recruitment 2026 भारतीय रेलवे की एक बड़ी भर्ती है। इस भर्ती के जरिए रेलवे में Assistant Loco Pilot के पदों पर उम्मीदवारों की नौकरी लगाई जाती है। हर साल लाखों लोग इस भर्ती का इंतजार करते हैं, क्योंकि रेलवे की नौकरी सुरक्षित होती है और इसमें अच्छा सम्मान भी मिलता है।

इस बार Railway Recruitment Board ने ALP भर्ती के लिए Short Notice जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 11127 पद भरे जाएंगे। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा मौका है जो रेलवे में Government Job पाना चाहते हैं। Assistant Loco Pilot का काम ट्रेन चलाने वाले Loco Pilot की मदद करना होता है। इसमें इंजन से जुड़े कई तकनीकी काम देखने पड़ते हैं, इसलिए इस भर्ती में Technical पढ़ाई वाले उम्मीदवार ज्यादा आवेदन करते हैं।

RRB ALP Recruitment 2026 के लिए Online Apply करने की प्रक्रिया 15 May 2026 से शुरू होने की संभावना है। इसलिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पहले से ही अपने जरूरी Documents तैयार रख लेने चाहिए। अगर आप भी रेलवे की नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और इसकी तैयारी कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बहुत अच्छा मौका हो सकता है।

RRB ALP Recruitment 2026 Important Dates

रेलवे की RRB ALP Recruitment 2026 से जुड़ी कुछ जरूरी तारीखें सामने आ गई हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए इन तारीखों को याद रखना बहुत जरूरी है, ताकि आवेदन का मौका हाथ से न निकल जाए। सबसे पहले RRB ALP की Short Notice 16 March 2026 को जारी की गई है। इसके बाद रेलवे की तरफ से Detailed Notification जारी किया जाएगा, जिसमें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया आदि दी जाएगी।

Online Application की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना 15 May 2026 से है। यानी उम्मीदवार इस तारीख से ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू कर सकेंगे। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 June 2026 Tentative रखी गई है। इसलिए कोशिश करें कि समय रहते ही फॉर्म भर दें और आखिरी दिन का इंतजार बिल्कुल न करें। Application Fee जमा करने की अंतिम तारीख भी 14 June 2026 ही होगी। अगर कोई उम्मीदवार फीस समय पर जमा नहीं करता है तो उसका आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा।

अभी तक RRB ALP Exam Date घोषित नहीं की गई है। उम्मीद है कि आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के कुछ महीनों बाद परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए Admit Card लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार रेलवे की Official Website पर जाकर अपना Admit Card आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

Check Short NoticeClick Here
Railway RRB ALP Official WebsiteClick Here

Result की तारीख भी अभी घोषित नहीं हुई है।RRB ALP Recruitment 2026 Total Posts

Railway RRB ALP Recruitment 2026 में इस बार कुल 11127 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह संख्या रेलवे भर्ती के हिसाब से काफी बड़ी मानी जा रही है। इन पदों को अलग-अलग Railway Zones में बांटा जाएगा। हर Zone के अनुसार Vacancies की संख्या अलग हो सकती है। Detailed Notification में Zone-Wise Vacancy की जानकारी दी जाएगी।

Assistant Loco Pilot का पद रेलवे में एक महत्वपूर्ण Technical पद होता है। इसलिए इस भर्ती में अधिकतर ITI, Diploma और Technical Qualification वाले उम्मीदवार आवेदन करते हैं। Railway ALP की नौकरी में कई जिम्मेदारियां होती हैं। इसमें ट्रेन के Engine को सही तरीके से चलाने में Loco Pilot की मदद करना, Signals पर ध्यान देना और Safety Rules का पालन करना शामिल है।

क्योंकि यह एक जिम्मेदारी वाला पद है इसलिए चयन प्रक्रिया भी कई चरणों में होती है। अगर आप Railway Job की तैयारी कर रहे हैं तो इस भर्ती के लिए जरूर आवेदन करना चाहिए क्योंकि इतने बड़े स्तर पर भर्ती बार-बार नहीं आती।

RRB ALP Recruitment 2026 Application Fee

RRB ALP Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को Application Fee भी जमा करनी होगी। General और OBC Category के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ़ीस लगभग 500 रखा गया है। वहीं SC, ST, PwBD और Ex-Serviceman Candidates के लिए आवेदन फ़ीस लगभग 250 रखा गया है।

Application Fee का भुगतान केवल Online Mode में किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि Payment करते समय अपने Internet Connection और Bank Details सही रखें ताकि Payment Failure की समस्या न आए। Fee Payment सफल होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

RRB ALP Recruitment 2026 Age Limit

RRB ALP Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र भी निर्धारित की गई है। Minimum Age Limit 18 साल और Maximum Age Limit 30 साल होनी चाहिए Age की गणना 01 July 2026 के अनुसार की जाएगी। अगर कोई उम्मीदवार Reserved Category से आता है तो उसे Government Rules के अनुसार Age Relaxation भी दिया जाएगा।

उदाहरण के लिए OBC Candidates 3 साल की छूट और SC/ST Candidates के लिए 5 साल की छूट इसके अलावा PwBD और Ex-Serviceman Candidates को भी अलग-अलग नियमों के अनुसार Age Relaxation मिल सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले Age Limit जरूर जांच लें।

RRB ALP Recruitment 2026 Educational Qualification

RRB ALP Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास Technical Qualification होना जरूरी है। आमतौर पर Assistant Loco Pilot पद के लिए निम्न Qualification मांगी जाती है 10th Pass और ITI Certificate या Diploma in Engineering, ITI की पढ़ाई निम्न Trades में हो सकती है।

Electrician, Fitter, Mechanic, Electronics Mechanic, Wireman इसके अलावा कई अन्य Technical Trades भी मान्य होते हैं। Qualification से जुड़ी पूरी जानकारी Detailed Notification में दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि Notification जारी होने के बाद Eligibility Criteria को ध्यान से पढ़ें।

Read Also- Junior Assistant Age Limit 2026: योग्यता, न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा की पूरी जानकारी

RRB ALP Recruitment 2026 Selection Process

RRB ALP Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। Selection Process आमतौर पर इस प्रकार होता है

  • CBT 1 Exam यह पहला Computer Based Test होता है। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित और Reasoning से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • CBT 2 Exam इस परीक्षा में Technical Subject से जुड़े प्रश्न आते हैं।
  • Computer Based Aptitude Test यह Test ALP पद के लिए जरूरी होता है। इसमें उम्मीदवार की मानसिक क्षमता और प्रतिक्रिया समय की जांच की जाती है।
  • Document Verification Exam पास करने वाले उम्मीदवारों के Documents की जांच की जाती है।
  • Medical Test अंत में Medical Test होता है जिसमें उम्मीदवार की आंखों और स्वास्थ्य की जांच की जाती है।
  • इन सभी चरणों को पास करने के बाद ही उम्मीदवार का Final Selection होता है।

RRB ALP Recruitment 2026 Exam Pattern

RRB ALP Exam Pattern उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद करता है।

CBT 1 Exam Pattern
कुल प्रश्न75
समय60 मिनट
विषयMaths, Reasoning, General Science, Current Affairs
CBT 2 Exam Pattern (इस परीक्षा को दो भागों में बांटा जाता है)
Part A
प्रश्न100
समय90 मिनट
Part B (Part B में Technical Subject से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।)
प्रश्न75
समय60 मिनट

RRB ALP Recruitment 2026 Online Apply कैसे करें

RRB ALP Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की तरीके Online होगी। तो सबसे पीला आपको Online Apply करने के लिए इन Steps को Follow करें उसके बाद RRB की Official Website पर जाएं। RRB ALP Recruitment 2026 Link पर क्लिक करें। Registration करें। Application Form भरें। जरूरी Documents Upload करें। Application Fee जमा करें। Form Submit करें और Print Out निकाल लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि Form भरते समय सभी जानकारी सही दर्ज करें।

RRB ALP Salary और Job Profile

Railway ALP की Salary काफी अच्छी होती है। Assistant Loco Pilot को शुरुआत में लगभग 19900 Basic Pay मिलता है। इसके अलावा कई Allowances भी मिलते हैं जैसे- Dearness Allowance, House Rent Allowance, Travel Allowance इन सभी को मिलाकर ALP की Monthly Salary लगभग 35000 से 45000 तक हो सकती है। Job Profile की बात करें तो ALP का मुख्य काम Loco Pilot की मदद करना होता है।

RRB ALP Recruitment 2026 की तैयारी कैसे करें

  • अगर आप Railway ALP Exam की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सही Strategy के साथ पढ़ाई करनी चाहिए।
  • सबसे पहले Exam Pattern और Syllabus को अच्छी तरह समझें।
  • इसके बाद रोजाना Maths, Reasoning और General Science की Practice करें।
  • पिछले सालों के Question Paper भी जरूर हल करें।
  • इससे आपको परीक्षा के स्तर का अंदाजा लग जाएगा।
  • Online Mock Test देने से भी तैयारी बेहतर होती है।
  • अगर आप रोजाना नियमित पढ़ाई करते हैं तो इस परीक्षा को पास करना मुश्किल नहीं है।

Conclusion

Railway RRB ALP Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है जो Railway में Government Job करना चाहते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 11127 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। Online Apply प्रक्रिया 15 May 2026 से शुरू होने की संभावना है और 14 June 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Official Notification जारी होने के बाद सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें और समय पर आवेदन करें।

Leave a Comment