SSC CHSL Tier-II Answer Key 2026, Out

SSC CHSL Tier-II Answer Key 2026: SSC CHSL Tier 2 की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों

By: Pooja

Published on: April 21, 2026

SSC CHSL Tier-II Answer Key 2026: SSC CHSL Tier 2 की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों कैंडिडेट्स अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने SSC CHSL Tier 2 की प्रोविजनल Answer Key और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है।

यह Answer Key कैंडिडेट्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इसकी मदद से वे अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में कितना स्कोर किया होगा। इससे उन्हें अपने रिजल्ट से पहले ही अपने तैयारी का एक अंदाजा मिल जाता है।

अगर आप अपने स्कोर के आधार पर संभावित रैंक जानना चाहते हैं तो आप के SSC CHSL Tier II Rank Predictor का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह टूल आपको आपके संभावित रैंक का अनुमान तुरंत दे देता है।

SSC CHSL Tier-II Answer Key 2026

SSC CHSL Recruitment 2026 के अनतर्गत इस बार LDC (Lower Division Clerk), JSA (Junior Secretariat Assistant) और DEO (Data Entry Operator) जैसे पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए कुल 3131 वैकेंसी घोषित की गई थी, जिससे यह एक बड़ी भर्ती मानी जा रही है।

Download Tier-II Answer KeyClick Here
Check Tier-II Answer Key NoticeClick Here
Download Tier-II Exam City / Admit CardClick Here
Download Reschedule Exam Date Notice (Tier-II)Click Here
Download Tier-II Admit CardClick Here
Check Tier-II Exam City /Admit CardClick Here
Check Tier-II Exam Date NoticeClick Here
Download Exam Date NoticeClick Here

फिलहाल भर्ती प्रक्रिया Tier 2 स्टेज पर है और इसी स्टेज की Answer Key जारी की गई है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी Answer Key चेक कर लें और अगर कोई गलती नजर आती है तो समय सीमा के अंदर आपत्ति भी दर्ज कर दें। नीचे दी गई टेबल में SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई है।

Also Read- CUET PG Answer Key 2026 Released

SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2026

विवरणजानकारी
Exam NameSSC Combined Higher Secondary Level (SSC CHSL)
Conducting BodyStaff Selection Commission (SSC)
PostsLDC, JSA, DEO
Vacancy1731
CategoryAnswer Key
StatusReleased
SSC CHSL Tier 2 Exam Date10th April
SSC CHSL Tier 2 Answer Key Release Date20th April 2026
Objection Window Last Date23rd April 2026 (शाम 6 बजे तक)
Objection Fee₹50 प्रति प्रश्न
SSC CHSL Tier 2 Result 2026अप्रैल 2026 के चौथे सप्ताह में संभावित
Official Websitessc.gov.in

SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2026 Download Link Active

SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2026 का डाउनलोड लिंक 20 अप्रैल 2026 को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। अब सभी कैंडिडेट्स आसानी से अपनी Answer Key और रिस्पॉन्स शीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Answer Key देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपने Registration Number और Password की जरूरत होगी। लॉगिन करने के बाद कैंडिडेट्स अपने द्वारा दिए गए उत्तर और SSC द्वारा दिए गए सही उत्तरों की तुलना कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपनी रिस्पॉन्स शीट जरूर डाउनलोड कर लें, क्योंकि यह भविष्य में उपलब्ध नहीं भी हो सकती है। इससे आप बाद में भी अपने उत्तरों का विश्लेषण कर सकते हैं।

Steps to Check SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2026

SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2026 चेक करना हर कैंडिडेट्स के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इसी से आप अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। कई उम्मीदवारों को सही तरीका पता नहीं होता, जिसकी वजह से उन्हें Answer Key देखने में परेशानी होती है।

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं
  • होमपेज पर Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें
  • SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2026 लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें
  • अब अपना Registration Number और Password दर्ज करें
  • Login या Submit बटन पर क्लिक करें
  • आपकी Answer Key और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • इसे PDF में डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

SSC CHSL Tier 2 Rank Predictor 2026

SSC CHSL Tier 2 परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स अपने संभावित रैंक का अंदाजा लगाने के लिए Rank Predictor टूल का उपयोग कर सकते हैं। यह टूल खासतौर पर उन कैंडिडेट्स के लिए फायदेमंद होता है जो रिजल्ट आने से पहले ही अपनी स्थिति जानना चाहते हैं।

इस टूल का उपयोग करना बहुत आसान है। आपको बस ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर SSC CHSL Tier 2 Rank Predictor चुनना होगा। इसके बाद अपनी Answer Key का URL डालें, अपनी भाषा और कैटेगरी सेलेक्ट करें और Check Rank बटन पर क्लिक करें।

SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2026 Objection Process

अगर किसी कैंडिडेट्स को SSC CHSL Tier 2 की प्रोविजनल Answer Key में कोई गलती दिखाई देती है, तो वह इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकता है। SSC कैंडिडेट्स को यह सुविधा देता है ताकि गलत उत्तरों को सुधारा जा सके।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है और इसके लिए कैंडिडेट्स को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।

यह प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 दोपहर 1 बजे से शुरू हो चुकी है और 23 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इस समय सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Also Read- SSC GD Constable Exam City Details 2026 – सिटी स्लिप कैसे चेक करें पूरी जानकारी

SSC Answer Key, Objection Details

ParticularsDetails
ModeOnline Only (Through SSC Login)
Login CredentialsRegistration Number and Password
Objection Fee₹50 Per Question
Payment ModeDebit Card / Credit Card / Net Banking

SSC CHSL Tier 2 Cut Off 2026

SSC CHSL Tier 2 Cut Off 2026 रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। हालांकि, पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर एक अनुमान लगाया जा सकता है कि इस बार कट ऑफ किस रेंज में जा सकती है।

General (UR) कैटेगरी के लिए कट ऑफ 320 से 335 के बीच रह सकती है। OBC कैंडिडेट्स के लिए यह 310 से 325 के बीच हो सकती है। EWS के लिए 305 से 320, SC के लिए 290 से 305 और ST के लिए 280 से 295 के बीच कट ऑफ रहने की संभावना है।

CategoryExpected Cut Off (Out of 360)
General (UR)320 – 335
OBC310 – 325
EWS305 – 320
SC290 – 305
ST280 – 295

SSC CHSL Tier 2 Final Answer Key 2026

SSC CHSL Tier 2 Final Answer Key 2026 उन सभी Problems को ध्यान में रखते हुए जारी की जाएगी जो कैंडिडेट्स द्वारा दर्ज की गई हैं। SSC सभी आपत्तियों की जांच करता है और अगर कोई उत्तर गलत पाया जाता है तो उसमें सुधार किया जाता है।

फाइनल Answer Key SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, लेकिन इसमें रिस्पॉन्स शीट शामिल नहीं होगी। यह Answer Key पूरी तरह से अंतिम होती है और इसके बाद किसी भी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाती।

SSC CHSL Tier 2 Result 2026

SSC CHSL Tier 2 Result 2026 फाइनल Answer Key जारी होने के बाद घोषित किया जाएगा। सभी कैंडिडेट्स SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट PDF फॉर्म में जारी किया जाएगा, जिसमें उन कैंडिडेट्स के रोल नंबर शामिल होंगे जो इस परीक्षा में सफल हुए हैं। इसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

क्या बिना लॉगिन के SSC CHSL Tier 2 Answer Key देख सकते हैं?

नहीं, SSC CHSL Tier 2 Answer Key देखने के लिए आपको अपना Registration Number और Password डालकर लॉगिन करना जरूरी है।

क्या SSC CHSL Tier 2 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करनी चाहिए?

हां, कैंडिडेट्स को अपनी रिस्पॉन्स शीट जरूर डाउनलोड करनी चाहिए क्योंकि बाद में यह उपलब्ध नहीं हो सकती है।

क्या Rank Predictor से मिला स्कोर बिल्कुल सही होता है?

नहीं, Rank Predictor से मिला स्कोर केवल एक अनुमान होता है क्योंकि बाद में Answer Key में बदलाव हो सकता है।

Conclusion

SSC CHSL Tier-II Answer Key 2026 जारी होने के बाद Candidates को अपने performance को समझने का अच्छा मौका मिल जाता है। अब सभी कैंडिडेट्स को अपनी Answer Key और रिस्पॉन्स शीट ध्यान से चेक करनी चाहिए और अगर किसी प्रश्न में गलती लगे तो तय समय के अंदर आपत्ति दर्ज करनी चाहिए। यह स्टेज बहुत Important होता है क्योंकि इसी के आधार पर फाइनल रिजल्ट और कट ऑफ तैयार किया जाता है।

Leave a Comment